चम्पावत पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

चम्पावत, 26 जनवरी (हि.स.)। चम्पावत स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शानदार परेड का आयोजन किया गया, जिसकी सलामी प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ली। इससे पहले एसपी अजय गणपति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने 2023 में पुलिस विभाग में अपने दैनिक कार्यों के अतिरिक्त सराहनीय सेवा देने वाले 25 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इसी तरह मेहनत एवं लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।