पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को झारखंड सेवा समिति ने दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को झारखंड सेवा समिति ने दी श्रद्धांजलि

रामगढ़, 24 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड सेवा समिति के तत्वाधान में गुरुवार की देर शाम सुभाष चौक के समीप श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने और संचालन रंजन फ़ौजी ने किया।

मौके पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि हम आतंकवादियों के इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकियों का पर्यटकों पर किया गया यह हमला पूरे मानव जाति को झकझोर देने वाला है।

वहीं उपाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता उर्फ नंदू बाबू ने कहा कि वर्तमान समय में हमारा देश विश्व शांति के मार्ग पर चलते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर है। इसलिए आतंवादियों ने इस घटना के मध्यम से हमारे देश की शांति को भंग करने का प्रयास किया है। सहसचिव मनोज कुमार मंडल ने कहा कि आतंकवादी अपने मंसूबों में सफल नही होंगे। सरकार को हमले के दोषियों और उन्हें सरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सचिव रंजन फौजी ने पर्यटकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोषाध्यक्ष अजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि हमारी संवेदना हमले में मारे गए पर्यटकों के परिजनों के साथ है। दुख की इस घड़ी में पूरा हमले में मारे गए मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है।

इस मौके पर अधिवक्ता आनंद सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, मनोज चतुर्वेदी, इंदरपाल सिंह सैनी, राजेश प्रसाद, अशोक कुमार महतो, कृष्णा ठाकुर, रूपेश गुप्ता, विकास मंडल, विनोद साहू अरविंद अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

—————