देह व्यापार करने वाले गिरोह के तीन महिला व दो पुरुष आरोपित गिरफ्तार

देह व्यापार करने वाले गिरोह के तीन महिला व दो पुरुष आरोपित गिरफ्तार

जगदलपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। ज‍िले के तेतरखूंटी पारा में पुल‍िस ने एक मकान में छापामार कर देह व्‍यापार करने वाले ग‍िरोह के तीन मह‍िला व दो पुरुष को ग‍िरफ्तार कर आज न्‍यायालय के समक्ष पेश क‍िया गया।

जिले के थाना बोधघाट में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोपनीय शिकायत प्रस्तुत किया गया कि तेतरखूंटी पारा में कुछ लड़कियों के द्वारा किराये के मकान में देह व्यापार किया जा रहा हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई हेतु टीम तैयार किया गया। उक्त टीम के द्वारा शिकायत में दिये गए महिला से एक प्‍वाइंटर नियुक्त कर मोबाइल से बात कराया गया, जिसमें महिला द्वारा अपना नाम कविता साहू तथा तेतरखूंटी में सेक्स करने के लिए लड़की उपलब्ध कराने की बात तथा एक बार में 1500 रूपये की दर होना बताई। जिसके बाद पॉइंटर को 1500 रूपये देकर तेतेरखूंटी में महिला के बताये मकान में भेजकर पॉइंटर के इशारा का इंतजार किये। पॉइंटर के द्वारा इशारा मिलने पश्चात् तत्काल उक्त स्थान में दबिश दी गई, जहां तीन लड़की तथा दो लडके जिसमें कविता साहू उर्फ़ मानसी, पूजा नाग उर्फ़ मोना, केश कुमारी उर्फ़ किरण कोर्राम उर्फ़ मान्या, प्रवीण एपी, विपिन एमजी. वर्गीश काे गिरफ्तार कर महिला स. उ. नि. गोदावरी नागवंशी एवं सुजाता डोरा महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा पूछताछ करने पर कविता साहू के द्वारा देह व्यापार के लिए पूजा नाग और केशकुमारी कोर्राम को अपने पास रखना तथा प्रवीण एपी. एवं विपिन एम. जी. को रेगुलर ग्राहक होना बताया। उनके कब्जे से 4500 रूपये, पांच मोबाइल फोन जब्‍त कर उक्त पांचो पुरूष तथा महिलाओं के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से थाना बोधघाट में पीटा एक्ट के धारा 3,5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपि‍तों को गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आज शन‍िवार को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

—————