रायगढ़ : छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ प्रांताध्यक्ष का चिकित्सकों ने किया स्वागत
रायगढ़, 27 अप्रैल (हि.स.)। छ ग़ आयुर्वेद अधिकारी संघ जिला शाखा रायगढ़ में नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष डॉ गदाधर पंडा का आज भव्य स्वागत किया गया। जिसमें संघ के संरक्षक डॉ परस शर्मा, उप प्रांताध्यक्ष डॉ कोमल, महामंत्री डॉ प्रशांत रावत, डॉ अजय नायक, प्रांतीय कार्यकारणी डॉ ऐश्वर्य साहू, संयुक्त संपादक डॉ अनिल सोनी उपस्थित रहे।
संरक्षक डॉ परस शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि, सभी एक जुट होकर निष्ठापूर्वक लागतार संघर्ष करते रहने से शासन प्रशासन अपनी मांग पूरा जरूर करते हैं। संघ के संघर्ष के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किए। डॉ पंडा ने अपने उद्बोधन में सभी सम्माननीय चिकित्सकों को धन्यवाद दिया।
—————