पत्रकार के बडे भाई का निधन
रांची, 2 मई (हि.स.)।
पत्रकार अनिमेष कुमार के बड़े भाई डॉ पारितोष कुमार का गुरुवार को असामयिक निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज के बाद लगभग डेढ माह से उनका इलाज सैंफोर्ड अस्पताल में चल रहा था।
शुक्रवार को नामकुम स्वर्णरेखा मुक्तिधाम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। डॉ पारितोष के पुत्र आदित्य देव ने मुखाग्नि दी। परितोष कुमार अपने पीछे दो बेटियां, एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
—————