भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने गुरू गोविंद सिंह वार्ड में सांस्कृतिक मंच का किया लोकार्पण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने गुरू गोविंद सिंह वार्ड में सांस्कृतिक मंच का किया लोकार्पण

जगदलपुर, 11 मई (हि.स.)। निगम क्षेत्र अंतर्गत गुरू गोविंद सिंह वार्ड के ग्रीन सिटी कालोनी में रव‍िवार को सांस्कृतिक मंच का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के द्वारा लोकार्पण किया गया। सांस्कृतिक मंच लोकार्पण के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने संबोधित करते हुये कहा कि शहर में ग्रीन सिटी कालोनी बहुत व्यवस्थित कालोनी में से एक है। सभी मिलकर ग्रीन सिटी कालोनी को और बेहतर बनायेंगे। कालोनी में सांस्कृतिक मंच के बनने से कालोनी में निवासरत लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने में काफी सुविधा होगी। इसको संरक्षित व सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है। कालोनी वासियों को गतिविधियों को कराने में एक अच्छा सुविधायुक्त मंच मिल गया है। कालोनीं के विकास में जो बेहतर होगा उस विकास कार्य को किया जायेगा। वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा क‍ि ग्रीन सिटी कालोनी में सांस्कृतिक मंच निमार्ण कार्य की बधाई नगर निगम का पूरा सहयोग रहेगा।

इस दौरान अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, राजस्व सभापति व वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा, मनोहर तिवारी,नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, बलराम यादव,नवीन बोथरा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा,ग्रीन सिटी कालोनी अध्यक्ष अभय नोनहारे, केके. कश्यप,एम भगत, बी. फीलीप, बी. विश्वास, श्री खरे, विलाश साहा , संरक्षक हरिशंकर देवांगन एवं कालोनीवासीं उपस्थित थे। मंच संचालन पार्षद संग्राम सिंह राणा ने किया।

—————