एनडीपीएस के कई मामलों में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार

एनडीपीएस के कई मामलों में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार

फतेहाबाद, 20 मई (हि.स.)। नशा मुक्त अभियान के तहत थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बंसी पुत्र भाकर सिंह निवासी आश्रम झाला मंडी, मीरा नगर, जोधपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।

थाना सदर प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद की टीम ने अहरवां रोड, शेखुपुर सोत्र क्षेत्र में सुखा उर्फ काका पुत्र लाली निवासी शेखुपुर सोत्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलोग्राम अफीम बरामद की थी। पूछताछ के दौरान सुखा से जानकारी मिली कि वह अफीम बंसी से लाया था। इसके बाद पुलिस ने बंसी को भी गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि बंसी एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित व घोषित अपराधी है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में मामले दर्ज है।आरोपित बंसी को न्यायालय में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे विस्तृत पुछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़ी और जानकारी जुटाई जाएगी।