कलचा वार्षिक मेला-मंड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
जगदलपुर, 24 मई (हि.स.)। विधानसभा क्षेत्र के कलचा में प्रतिवर्ष वार्षिक मेला-मंडई का आयोजन होता है, जिसमें आज शनिवार काे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने परदेशीन माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना किया । वार्षिक मंडई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि कलचा में माता मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मंडई में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं। बस्तर में आयोजित मेला-मंडई का अपना विशेष महत्व होता है। जिसमें हमारी बस्तर की कला संस्कृति, परम्परा का समावेश होता है। इस दाैरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, संरपंच जोगेश बधेल, आरेयद्र सिंह, मनोहर तिवारी, हरि साहू, दयाराम बधेल, राजेश शर्मा, राधे पन्र्दे, माता पुजारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
—————