छात्र अपने यूजर आईडी को करें लॉग आउट, अन्यथा अपडेट करने होगी दिक्कत

छात्र अपने यूजर आईडी को करें लॉग आउट, अन्यथा अपडेट करने होगी दिक्कत

जगदलपुर, 26 मई (हि.स.)। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में विभिन्न कक्षाओं की सेमेस्टर व मुख्य परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए छात्र आनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर रहे हैं। इधर एलएलएम व एलएलबी के कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि वे जब प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं, ताे उनकी लाग इन आईडी में अलग-अलग जानकारियां नजर आ रही है। इस बारे में विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि प्रत्येक परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र या कोई भी अन्य जानकारी के लिए लाग इन करता है, तो उसे लाग आउट करना जरुरी है। कई बार जल्दबाजी की वजह से छात्र लाग आउट करना भूल जाते हैं। इसकी वजह से यदि कोई अन्य छात्र अपना फार्म डाउनलोड करना चाहता है, तो पूर्व के छात्र की ही जानकारी कम्यूटर में दिखाई दे रही है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. राजेश लालवानी ने बताया कि हर छात्र अपनी आईडी को लागइन कर जानकारी लें व उसके तत्काल बाद लाग आउट कर दें।

—————