जिला शिक्षा अधीक्षक ने की पीएम पोषण योजना की समीक्षा, दिये निर्देश
खूंटी, 31 मई (हि.स.)। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को डीएसई अभय कुमार शील की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीएम पोषण योजना के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी एवं एमडीएम ऑपरेटर शामिल हुए।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विद्यालयों की ओर से शत प्रतिशत एसएमएस किया जा रहा है। योग्य रसोईया के वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा में पाया गया कि तोरपा प्रखंड में तीन रसोइया का वृद्धावस्था पेंशन नहीं बना है, इन तीनों रसोइयों का पेंशन तीन दिनों में बनवाने का निर्देेश जिला शिक्षा अधीक्षक ने तोरपा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और बीपीओ को दियाा।
इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड भी तीन दिनों में शत प्रतिशत बनवाने और विद्यालयों में तिथि भोजन नियमानुसार बच्चों को परोसने का निर्देश दिया गया। डीएसई ने कहा कि भोजन मेन्यू के अनुसार बच्चों को मिले, इसकी समीक्षा प्रतिदिन सीआरपी अपने विद्यालय भ्रमण के क्रम में करेंगे। बैठक में बीईईओ धीरेंद्र कुमार, बीपीओ मनमोहन साहु, अजय कुमार , विवेक कुमार, रंजीता बाखला, नरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
—————