उत्तरांखड के कई जिलों में तेज हवा चलने की संभावना

उत्तरांखड के कई जिलों में तेज हवा चलने की संभावना

देहरादून, 4 जून (हि.स.)। उत्तराखंड के पर्वतीय व मैदानी जिलों में सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लच्छीवाला, छिद्दरवाला, डोईवाला, ऋषिकेश, शिवपुरी, हरिद्वार, पथरी वन रेंज, घनसाली, कोटद्वार, सहस्त्रधारा, क्लेमेंट टाउन, रायपुर, नरेंद्र नगर, डाडामंडी के आस-पास के क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ तूफान और 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलने की संभावना है।