यमुनानगर: सरकार जन स्वास्थ्य विभाग कौशल कर्मियों को दे नौकरी सुरक्षा गारंटी : श्याम सिंह रावल

यमुनानगर: सरकार जन स्वास्थ्य विभाग कौशल कर्मियों को दे नौकरी सुरक्षा गारंटी : श्याम सिंह रावल

यमुनानगर, 17 जून (हि.स.)। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित संयुक्त कर्मचारी संघ के आह्वान पर हरियाणा की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के सभी विधायकों को संगठन के पदाधिकारियों द्वारा 24 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिला प्रधान श्याम सिंह रावल ने मंगलवार को बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वर शर्मा प्रांतीय महासचिव सदल सिंह राणा द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चंडीगढ़ में मांग पत्र सौंपा गया।

जिसमें मुख्यमंत्री ने कुछ मांगों पर विचार विमर्श करने के बाद कुछ मांगों पर अपनी सहमति पूरी तरह से व्यक्त नहीं की। जिसमें खासकर जन स्वास्थ्य विभाग के कौशल विभाग के कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा की गारंटी अभी समस्या बनी हुई है यह कमी विभाग के उच्चाधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है जिसका खामियाजा कौशल विभाग के कर्मचारी भुगत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को सामने आकर इन कर्मचारियों के भविष्य का ख्याल रखते हुए उन्हें भी समय पर नियुक्ति देकर नौकरी सुरक्षा की सुविधा प्रदान की जाए, ताकि कर्मचारी निश्चिंत होकर अपनी कर्तव्य का निर्वहन करते रहे। उन्होंने कहा कि आज इसी श्रृंखला के अंतर्गत जिला यमुनानगर में पडने वाले चार विधानसभा क्षेत्र यमुनानगर, जगाधरी, रादौर ,साढोरा विधानसभा में चारों विधायकों को संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा मांग पत्र सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की कर्मचारियों की मांगों के प्रति लापरवाही व नकारात्मक रवैये को देखते हुए संगठन की प्रांतीय कमेटी ने आगामी 20 जून को करनाल के कार्ण पार्क में आपात बैठक बुलाई है। जिसमें प्रदेश के सभी ब्रांचो, जिला और प्रांतीय कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी बैठक में आगामी कार्यवाही की समीक्षा कर सरकार के विरुद्ध रणनीतिक रूपरेखा तैयार की जाएगी।