डेढ़ साल में हुई कांग्रेस की दुर्दशा पर मंथन करें सचिन पायलट : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

डेढ़ साल में हुई कांग्रेस की दुर्दशा पर मंथन करें सचिन पायलट : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर, 24 जून (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंगलवार को रायपुर निवास में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को अपनी पार्टी की चिंता करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि, सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी की डेढ़ साल की दुर्दशा पर चिंता करें। विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस की बुरी हार हुई है। वहीं पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जो दुर्दशा हुई है, इसकी चिंता पायलट को करनी चाहिए।

साव ने कहा कि, प्रदेश की जनता ने बार-बार साय सरकार के कार्यों पर भरोसा जताया है। जन आशीर्वाद से सरकार को ताकत और मजबूती दी है। हम मोदी जी की एक-एक गारंटी को पूरा कर रहे हैं। आज जनहित में निर्णय लेकर सारे कार्य कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता विष्णु देव साय की सुशासन सरकार कर रही है। सचिन पायलट अपनी पार्टी की चिंता करें। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के आने का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलता है।

—————