इस अभियान के दौरान नीम, आम, अमरूद, नींबू जैसे फलदार पौधे के साथ पीपल और करंज जैसे छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। कुछ पौधे मंदिर परिसर में लगाए गए जबकि बाकी स्थानीय लोगों को उनके घरों में लगाने के लिए भेंट किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व रिचा कुमार ने किया, जिन्होंने आयोजन के हर चरण में मार्गदर्शन करते हुए छात्रों और शिक्षकों को प्रेरित किया। उनके नेतृत्व में यह पहल न सिर्फ सफल रही बल्कि सभी के लिए पर्यावरण संरक्षण की सीख और प्रेरणा का माध्यम बनी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिन्हा ने कहा कि यह सिर्फ पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों में जलवायु जागरूकता लाकर उन्हें बदलाव के लिए सक्षम बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमारे छात्र क्लाइमेट क्रूसेडर्स बनकर समाज को प्रेरित कर रहे हैं, यह गर्व की बात है।
इस अभियान में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर नॉर्थ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्रों ने अवकाश के दिन भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने उत्तरदायित्व को निभाया और पर्यावरण के प्रति करुणा और व्यवहारिक शिक्षा की मिसाल पेश की।
पौधारोपण कार्यक्रम ने गुलमोहर हाई स्कूल की जलवायु शिक्षा और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया और छात्रों को जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित किया।