हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आज सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर से मिले तदुपरांत 11 बजे महाराष्ट्र विधानसभा के सदन में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रश्नकाल व अन्य कार्यवाही देखी। कल्याण ने विधान परिषद की उप सभापति से मुलाकात की फिर उसके बाद 12:30 बजे उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आदि की कार्यवाही देखी। यह दौरा विधायी कार्यों के आदान-प्रदान और संसदीय प्रक्रिया के अध्ययन के लिए किया जा रहा है। महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष व अधिकारियों से इस दौरान विधायी कार्यों पर चर्चा की। यह दौरा दोनों राज्यों की विधान सभाओं के बीच विभिन्न विषयों पर पारस्परिक समझ और सहयोग को उन्नत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि महाराष्ट्र विधायिका के दो सदन हैं, इसलिए वहां की संसदीय जानकारी लाभकारी है।
गौरतलब है कि हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने पर सार्थक संवाद व चर्चा हुई थी। कल्याण के महाराष्ट्र दौरे में दोनों प्रदेशों की विधायी प्रणाली व परंपराओं को समझना है।