इस दौरान एसडीएम तोकापाल शंकर लाल सिन्हा और एसडीओपी केशलूर लक्ष्मण पोटाई ने तहसीलदार तोकापाल एवं बास्तानार सहित थाना प्रभारी परपा तथा बुरगुम के साथ पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों से चर्चा कर उक्त दोनों गांवों के जमीन विवाद को आपस में मिल बैठकर सुलझाने की समझाइश दी और जनभागीदारी से विकास को गति देने का आग्रह किया। वहीं क्षेत्र में शान्ति और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील ग्रामीणों से की गई। इस दौरान क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने भी परस्पर सहयोग एवं समझौते के माध्यम से उक्त जमीन विवाद के स्थायी समाधान के लिए सहमति जताई। इस मौके पर थाना प्रभारी कोड़ेनार, दरभा एवं पखनार भी मौजूद रहे।