अनुराग ठाकुर ने देवेन्द्र कुमार के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि पवन कुमार एक सरल, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने जीवन में सदैव सभी के साथ आत्मीयता और सहयोग का व्यवहार रखा। उनका असामयिक निधन न केवल परिवार के लिए, बल्कि समाजा के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार देवेन्द्र कुमार और उनके परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करे।
इस अवसर पर भाजपा के विधायक सतपाल सत्ती, भाजयुमो ऊना मंडलाध्यक्ष रूपिंदर सिंह देहल और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने पवन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।