मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के संबंध में जिला टास्क फोर्स बैठक आयोजित की जा चुकी है। इसी प्रकार समस्त विकासखंड स्तर पर ब्लॉक टास्क फोर्स बैठकों का आयोजन भी किया जा चुका है। दस्तक अभियान के लिए आवश्यक दवाइयां, जांच उपकरणों, रिपोर्टिंग प्रपत्रों, प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है एवं मैदानी कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 5 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। दस्तक अभियान में सघन दस्त नियंत्रण कार्यक्रम भी संचालित होगा। जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा जिंक एवं ओआरएस उपलब्ध कराया जाएगा।