इससे पहले बोकारो जिला के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से ज्यादा वन भूमि का फर्जी दस्तावेज बनाकर खरीद-बिक्री किए जाने के मामले में सीआईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपित इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन से भी एजेंसी पूछताछ कर चुकी है। तेतुलिया जमीन घोटाले की जांच ईडी कर रही है। ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 6/2025 दर्ज कर ली है।