हिंसक झड़प मामले में छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह सोनी ने पुलिस को बताया कि दुकान पर जबरन कब्जा करने की नीयत से राजा भाटिया, रोमी भाटिया, करण भाटिया, अर्जुन भाटिया, रीत्रि भाटिया और एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और हथियारों से हमला कर मारपीट की।

झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

थाना प्रभारी ने रविवार को बताया देर रात एक पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि राजा भाटिया और सुखविंद्र सिंह के बीच प्रोपर्टी को लेकर विवाद है और इस बाबत झारखंड हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है।