घटना की जानकारी तब मिली जब रास्ते में महिला का कपड़ों से भरा बैग गिरा हुआ मिला। लोगों ने जब नीचे देखा तो महिला का शव खाई में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकाला और सरकाघाट थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शव को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया गया।
घटना की पुष्टि घरवासड़ा पंचायत के उपप्रधान दान सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि इलाके में पैदल चलने के लिए उचित रास्ते न होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस पर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षित रास्ते बनाने की मांग की है।
प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को 25,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। गांववासियों ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।