चम्बल का जल स्तर धीमी गति से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा

उधर, जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार काली सिंध भी उफान पर है। इन नदियों का पानी श्योपुर जिले में रामेश्वर संगम पर चम्बल से मिलता है। इसलिये चम्बल का जल स्तर धीमी गति से बढ़ रहा है। सुबह 6 बजे चम्बल का जल स्तर 133.20 मीटर पर था जो शाम 6 बजे 136 मीटर पर पहुंच गया। जिला प्रशासन व पुलिस सर्तकता के साथ तटवर्ती इलाकों पर निगरानी कर रहे हैं।