उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव दोपहर ढाई बजे लोरमी व्यवहार न्यायालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर तीन बजे लोरमी के शिवघाट में मंदिर दर्शन एवं वृक्षारोपण करेंगे। साव शाम चार बजे शिवघाट से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम साढ़े छह बजे नवा रायपुर पहुंचेंगे।