विश्व चक्षु ने कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश की जनता को पहले 10 झूठी गारंटियों का सपना दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से लोगों के पुराने जख्म हरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। सरकार ने युवाओं से रोजगार देने के झूठे वायदे किए, ऐसे में लाॅटरी शुरु करने का निर्णय युवाओं को उनकी मंजिल से भटका सकता है। युवा पहले ही चिटटे की चपेट में हैं उपर से सरकार का निर्णय उन्हें जुए के दलदल में भी फंसा सकता है। उन्होंने कहा कि इस लाटरी के टिकट के कारण ही कई लोगों ने उस समय आत्महत्या तक की थी। कई परिवार बर्बाद हुए थे।