युवती पर सरेराह हमला करने वाले का पुलिस ने जुलूस निकाला

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि रांझी थानांतर्गत विश्वकर्मा मोहल्ले में बीते दो दिन पहले नाराज हुए कथित प्रेमी मोनू कोल ने छात्रा का रास्ता रोककर उसकी गर्दन पर पेचकस से हमला कर दिया था। उक्त मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी का रविवार दोपहर गांधी चौक से पैदल जुलूस निकाला।

बताया जाता है कि युवती और आरोपित पूर्व से एक दूसरे को जानते थे एवं 20 दिन पूर्व बरगी घूमने गए थे इसके बाद दोनों में विवाद हुआ था जिससे आरोपित नाराज चल रहा था। गुस्से में मोनू ने अपने पास रखे पेचकस से युवतीं के ऊपर हमला कर घायल कर दिया। डॉक्टर के अनुसार व्यक्ति को गर्दन के पास पीछे चाकू, पेंचकस या किसी नुकीली वस्तु से वार करने पर कई तरह की जानलेवा परिस्थितियां बन सकती हैं। फिलहाल युवती खतरे से बाहर है।