मप्र के मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि संकट की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को बादल फटने से धराली गांव जमींदोज होने से 4 लोगों की मृत्यु और 50 से अधिक लोगों को लापता होने का समाचार है।