देर रात संजय लीला भंसाली से मिलने पहुंचे रणबीर और आलिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर कपूर अपने खास चुलबुले अंदाज़ में नजर आते हैं। वह पैपराजी की ओर इशारा करते हुए मजाक में कहते हैं, “ये रुक ही नहीं रही,” जो कि आलिया भट्ट की ओर इशारा था। रणबीर का यह हल्का-फुल्का मजाकिया अंदाज़ देखकर वहां मौजूद सभी हंस पड़े। वहीं, आलिया भी मुस्कुराते हुए अपनी कार से बाहर आईं और रणबीर के साथ कैमरे के सामने खुशी-खुशी पोज़ दिया। यह प्यारा सा पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। फैंस को दोनों की बॉन्डिंग और मस्तीभरे अंदाज़ बहुत पसंद आ रहे हैं। कई यूज़र्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि रणबीर-आलिया की केमिस्ट्री स्क्रीन से परे भी उतनी ही रियल और खूबसूरत है।

जहां एक ओर फैंस को ‘लव एंड वॉर’ में इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार है, वहीं रणबीर और आलिया का ये मजेदार पल इस बात की झलक भी देता है कि दोनों के बीच कितना सहज और प्यारा रिश्ता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि संजय लीला भंसाली की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में यह रियल-लाइफ कपल किस तरह की ऑन-स्क्रीन मैजिक क्रिएट करता है।

____________