सरहद के प्रहरी सीमा सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों द्वारा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल जवानों एवं अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली। रैली में जवान अपने हाथ में तिरंगा उठाए कदम से कदम मिलाते भारत माता की जयकारे लगाते नजर आए। तिरंगा रैली का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावनाओं को जगाने के साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। जयपुर मुख्य मार्ग से गुजरते हुए यह जवान हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय घोष कर रहे थे। इस रैली में बी.एस.एफ के पुरुष जवानों के साथ साथ महिला जवानों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।