देवासः नेशनल हाईवे पर जा रही कार पर रिवर्स आकर ट्रक चढ़ा, एक की मौत और दो लोग घायल

जानकारी के अनुसार घटना के समय कार में चार लोग सवार थे तथा 9 वर्षीय बालक अरविंद को माता व पिता साथ लेकर हैदराबाद से उपचार कराने के लिए राजस्थान लेकर जा रहे थे, इसी दौरान उक्त घटना घटित हो गई। घटना के समय चढ़ाई पर चढ़ते समय ट्रक रिवर्स हो गया था। तथा वह पीछे से आ रही कार पर चढ़ गया। उक्त दुर्घटना में कार में सवार 9 वर्षीय अरविंद पिता महेंद्र चौधरी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई व ममता पति राजू 40 वर्ष निवासी हैदराबाद ग्राम बिलमपली एवं शंकर इन दोनों को इंदौर रेफर किया गया। कर में सवार चौथे व्यक्ति राजू चौधरी को मामूली चोटे आई है।