भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सूर्या हांसदा मामले में गठित की जांच टीम, 17 को टीम जाएगी गोड्डा

गोड्डा जिला में सूर्या हांसदा के पुलिस एनकाउंटर (हत्या) का सही वस्तुस्थिति पता करने के लिए यह टीम 17 अगस्त को उनके परिवार से मिलकर इस मामले से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करेगी। गठित टीम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, अनिता सोरेन शामिल हैं।