खेत से मिला विशालकाय अजगर, किया रेस्क्यू

रेस्क्यू अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सांसें थाम लीं, वहीं वन विभाग की टीम ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना किसी हानि के इस चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम दिया। टीम में शामिल कर्मचारियों रोहित कुमार सैनी, गुरजंट सिंह और शिव कुमार गुप्ता ने अजगर को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।

ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की खुलकर सराहना की। वन विभाग के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे हालात में घबराने के बजाय विभाग को तुरंत सूचना दें, ताकि वन्यजीव और मानव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह सफल रेस्क्यू एक बार फिर साबित करता है कि जब भी गांव और जंगल का रास्ता आपस में टकराता है, वन विभाग की टीम हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार रहती है।