मीडिया में वायरल होने के मामले का पुलिस अधीधक ने संज्ञान लिया है। उन्हाेंने महिला थानेदार को लाइन हाजिर कर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
उत्तर प्रदेश सरकार के जीराे टाॅलरेंस की नीति के तहत प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में महाेबा में
तैनात एक महिला पुलिस कर्मी एवं महिला थाना प्रभारी का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना प्रभारी प्रभा पांडेय का एक वायरल ऑडियो ने उनके लिए मुश्किल पैदा कर दी है।
दरअसल जिला मुख्यालय निवासी एक शराब ठेका संचालक ने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार के दिन उनकी देशी शराब की दुकान में काफी भीड़ थी। महिला थानेदार प्रभा पांडेय शराब ठेका के पास से होकर गुजरीं और भीड़ का हवाला देते हुए दो दिन बाद फोन करके मुनीम से 20 हजार रुपयों की मांग की। कई बार फोन करने के बाद भी रुपयों की मांग पूरी न करने पर महिला थानेदार ने स्वयं कॉल करके रुपयों की मांग की। इसका
ऑडियाे वायरल हाे गया।
साेशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के बाद जनपद पुलिस की जमकर हाे रही किरकिरी काे देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने कड़ा
संज्ञान लिया और महिला थाना प्रभारी काे लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने जांच क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे को जांच सौंपी है।