सूरजपुर पुलिस ने कुरियर संचालकों व डिलिवरी बॉय की ली बैठक, संदिग्ध पार्सल की सूचित करने दिए निर्देश

सूरजपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, आज मंगलवार को विश्रामपुर थाना प्रभारी प्रकाश राठौर ने कुरियर संचालनकर्ता एवं डिलिवरी बॉय की बैठक ली और कहा कि सभी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह से नशीली दवाओं, हथियारों-चाकू या अन्य अवैध वस्तुओं के परिवहन में आप शामिल न हों। यदि ऐसा करते हैं तो गंभीर कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि, ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए पार्सल की अच्छे से जांच करें, पार्सल भेजने और प्राप्त करने से पहले उनकी सावधानीपूर्वक जांच करें, यदि आपको कोई संदिग्ध गतिविधि या वस्तु दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।