उन्होंने प्रभावित परिवारों की मूलभूत आवश्यकताओं—जैसे राशन, कंबल और अन्य दैनिक जरूरतों का भी जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। विधायक ने कहा बरसात ने इस क्षेत्र में लोगों के घर, खेत और आजीविका पर गहरा असर डाला है। इस पीड़ा को देखकर मन व्यथित हुआ है। मैं आप सभी से वादा करता हूँ कि आपकी हर समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा। आपका दुःख हमारा दुःख है और आपकी मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है सोलंकी ने यह भी कहा कि राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिल सके।
उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि किसी भी परिवार को राहत सामग्री और सहायता प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।