रिम्स 2 के मामले में ग्रामीणों के आंदोलन से डर गई हेमंत सरकार, रैयतों की बात सुनी: अन्नपूर्णा

ध्रूव नारायण सिंह का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।

श्रद्धांजलि देने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रांची में रिम्स-2 के मामले में ग्रामीणों के आंदोलन से हेमंत सरकार डर गई है। यही वजह है कि पूर्व मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट किया गया।

झारखंड सरकार के पास कोई भी कंस्ट्रक्टिव काम के लिए विजन नहीं है। ग्रामीण एवं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन हो रहा था, लेकिन जिस तरह से जल, जंगल, जमीन की बात करने वाली सरकार ने कार्रवाई की है यह बताता है कि सरकार डर गई है।

रिम्स 2 के मामले में निश्चित रूप से रैयतों की बात सुननी चाहिए। कई इलाके में ऐसी बंजर जमीन पड़ी हुई है जहां खेती नहीं हो रही है। सरकार उस जमीन पर भी निर्माण कार्य कर सकती है। सरकार को ग्रामीण एवं रैयतों की बात माननी होगी। उनकी समस्याओं पर भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।