पुलिस प्रशासन राधाष्टमी स्नान के लिए ट्रैफिक प्लान सहित सुरक्षा इंतजामों की रूपरेखा तैयार करने में जुट गया है। पूर्व में राधाष्टमी स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ के चलते घंटों जाम की स्थिति बनती रही है, लेकिन इस बार ऐसा न हो, इस दिशा में पुलिस प्रशासन योजना तैयार कर रहा है।
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा का कहना है कि डल झील में पानी रिसाव की समस्या को दूर कर लिया गया है। झील किनारे स्नान के लिए घाट का निर्माण करना था, उसमें कुछ काम कर दिया गया है, जबकि कुछ कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि राधाष्टमी स्नान के दौरान डल झील में इस बार पानी की कमी नहीं रहेगी। हमारा प्रयास डल झील के आवास स्थित घाटों का जीर्णोद्धार करना है। झील में जो पानी के साथ आने वाली गाद को कम करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है और भविष्य में इसके सार्थक परिणाम सबके सामने होंगे।