इस अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज का जीवन बड़ा सरल और सहज था, उन्होंने अपने जीवन को सदैव गौ सेवा ओर समाज कल्याण को समर्पित किया।उन्होंने कभी किसी से कोई भेदभाव नहीं किया वे एक श्रेष्ठ संत थे।
इस मौके पर विश्नोई आश्रम के महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज,महामंडलेश्वर चिदविलासानंद सरस्वती,महामंडलेश्वर स्वामी विष्णुदास महाराज, महामंडलेश्वर डॉ सचिदानंद आचार्य,कृष्णानंद महाराज,
स्वामी जयानंद महाराज व धर्मेंद्र विश्नोई सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।