ओएचई से झुलसे कर्मचारी के इलाज में हीलाहवाली को लेकर हाइकोर्ट की फटकार

रेलवे के महाप्रबंधक डीआरएम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आज गुरुवार को 2.15 बजे जुड़ने और जवाब देने का आदेश दिया है।

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस विभू दत्त गुरु की डिवीजन बेंच ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए नाराजगी जताई। बिलासपुर रेलवे कोचिंग डिपो में रैक मेंटेनेंस के दौरान एसी कोच का लीकेज सुधारने छत पर चढ़े ठेकाकर्मी प्रवीण बर्मन के ओएचई तार के संपर्क में आ जाने से झुलस जाने और इलाज में हीलाहवाली को संज्ञान लिया। केंद्र सरकार का पक्ष रखने वाले अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ने और नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं।