भारतीय सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया ड्रोन अभ्यास

अभ्यास के दौरान वास्तविक समय में बैटल स्पेस मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया गया। बड़े पैमाने पर ड्रोन एवं काउंटर ड्रोन ऑपरेशन्स को अंजाम देते हुए यह अभ्यास भारतीय सेना की बढ़ती तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण साबित हुआ। अभ्यास में विभिन्न प्रकार के ड्रोन सिस्टम का संचालन और उनके विरुद्ध प्रतिरोधक उपायों की तैनाती की गई। इस दौरान सेना ने यह सुनिश्चित किया कि हर परिस्थिति में ड्रोन हमलों का सामना करने और उन्हें निष्क्रिय करने की रणनीति प्रभावी ढंग से लागू हो सके।