कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में आयोजित शिविर में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के 40 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका मौके पर पटवारी प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित आवेदकों को प्रदान किया गया। इसके अलावा वन अधिकार किसान किताब, श्रम विभाग से संबंधित तथा वन अधिकारी पत्र के लिए एक-एक आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही ऑनलाइन त्रुटि सुधार हेतु 4 आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय है कि, शिविर 10 से 17 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व एवं भूमि संबंधी समस्याओं जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र आदि का निराकरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।