हरिद्वार, 06 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस ने बिना बताए घर से निकली तीन नाबालिगों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बीते रोज रायसी पुलिस चौकी को ग्राम प्रतापपुर, कोतवाली लक्सर क्षेत्र की तीन नाबालिग लड़कियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। सूचना पर पुलिस नाबालिगों की खोज में लग गई। पुलिस ने नाबालिगों के घरों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को बहादराबाद ब्रह्मपुर हरिद्वार क्षेत्र से तीनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नाबालिगों के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।