उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं की अद्यतन स्थिति, ब्लैक स्पॉट, अतिक्रमण सड़क जागरूकता कार्यक्रम पर समीक्षा करते हुए विभिन्न अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों का पालन करने की भी समीक्षा की गयी।
596 वाहनों की जांच, वसूला 14 लाख 63 हज़ार जुर्माना
मौके पर डीटीओ ने बताया कि अगस्त माह में कुल 596 वाहनों की जांच की गयी है। इस क्रम में 537 वाहनों से जुर्माने के तौर पर 14 लाख 63 हज़ार 750 रुपए की वसूली की गयी है। डीटीओ ने सभी थाना प्रभारियों से वाहन जांच के दौरान प्रेशर हॉर्न से संबंधित जांच करने और इसकी रिपोर्ट भेजने की बात कही। विभिन्न अंचलों से ब्लैक स्पॉट की रिपोर्ट भेजने की बात कही।
बैठक में सीएस को गुड सेमेरिटन योजना के प्रति गंभीरता बरतते हुए लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। डीसी ने निजी हॉस्पिटल्स की ओर से आईआरएडी के तहत एंट्री सुनिश्चित करवाने की बात कही। उन्होंने हिट एंड रन के मामलों, ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान, स्कूलों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की समीक्षा की।
एसपी रीष्मा रमेशन ने सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकरों पर ऐसी व्यवस्था करने पर बल दिया जिससे राहगीरों को सड़क पर चलते वक्त दूर से ही नज़र आ जाये।
मौके पर पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, तीनों एसडीओ, जिला शिक्षा अधीक्षक, उत्पाद अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, सांसद और विधायक प्रतिनिधि सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।