केन्द्रीय वित्त आयोग (शहरी) अनुदान के तहत राजस्थान को 541 करोड़ रुपये जारी

शर्मा ने कहा कि राजस्थान में शहरी विकास को गति प्रदान करने और शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर केन्द्र सरकार का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय वित्त आयोग (शहरी) अनुदान की 541 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। साथ ही, केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के लिए 580 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से प्रदेश की विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर विगत समय में मुलाकात की थी।