उन्होंने कहा, “मां भारती प्रत्येक भारतीय के हृदय में देवी रूप में स्थापित हैं। जब तक भारत राष्ट्र है, तब तक इसके घरों में राम और कृष्ण जीवित रहेंगे। उन्होंने सेविकाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की 90 वर्षों की निरंतर राष्ट्र सेवा को स्मरण करते हुए सेविकाओं ने इसे भविष्य में भी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुलानंद शिक्षा समूह की निदेशक वंदना ने की। आयोजन में बड़ी संख्या में सेविकाएं पारंपरिक गणवेश में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में प्रचारिका शशि बघेल दीदी, प्रान्त कार्यवाहिका माया दीदी, विभाग कार्यवाहिका अंजू दीदी, तथा काशी दक्षिण भाग की बौद्धिक प्रमुख कविता मालवीय सहित अनेक पदाधिकारी व सेविकाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका ने किया, जबकि संयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन अंजू दीदी ने प्रस्तुत किया। समापन राष्ट्र गीत की सामूहिक प्रस्तुति के साथ हुआ।