पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के जनसम्पर्क अधिकारी ने शनिवार काे बताया कि थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में बिहार का समस्तीपुर निवासी दीपक सदा मजदूरी करता था। उसने फैक्टरी में लगे पेड़ की डाल पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। आज सुबह घटना की जानकारी पर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। उन्हाेंने बताया कि घटना के बारे में मृतक के परिवार काे जानकारी देते हुए शव काे पाेस्टमार्टम भिजवा दिया गया है। परिजन अगर इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।
————-