दशहरा और दीपावली पर 6-6 दिन की छुट्टी
प्रदेश के छात्रों को इस बार दशहरा अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक रहेगा।जबकि दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक रहेगा। दोनों अवसरों पर छह-छह दिन का अवकाश तय किया गया है ।ठंड के मौसम में छात्रों को 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक की छुट्टी दी गई है। 1 मई से 15 जून 2026 तक 46 दिनों की गर्मी की छुट्टियाँ तय की गई हैं।
चार प्रमुख अवकाशों को मिलाकर स्कूलों में कुल 64 दिन की छुट्टियाँ तय की गई हैं। यह निर्णय छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और त्योहारी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।