जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर परिषद धौलपुर के टाउन हॉल में आयोजित हुआ, जो बासवाड़ा में आयोजित समारोह से वर्चुअली जुड़ा रहा। कार्यक्रम में जिले के 184 नव नियुक्त कार्मिकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सोंपे गए। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने सभी नवचयनित कर्मियों को वेलकम किट प्रदान कर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा में कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, पूर्व सांसद रामस्वरुप कोली, भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा, डॉ. शिवचरण कुशवाह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एएन सोमनाथ एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।