कन्या पूजन:  महाआयोजन में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

समिति के सहसंयोजक जगदीश पांचाल एवं मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि विधायक और कार्यक्रम संयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में उज्जैन उत्तर क्षेत्र के सभी 6 मंडलों में 267 बूथों पर लगभग 5000 कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक परिवार में जाकर बालिकाओं का पंजीयन किया है। उसी आधार पर 121 स्थानो पर लगभग 800 विशिष्ट अतिथियों के आतिथ्य मे 121 यजमानो के सौजन्य से यह कार्यक्रम संपादित हो रहा है। आयोजन में 30 विधायक, 10 सांसद व 5 मंत्री सहित शहर के अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी के साथ अनेक विशिष्टजन भी उपस्थित रहेंगे। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी प्रात: 10.30 बजे से प्रत्येक मंडल में कन्या पूजन में सम्मिलित होंगे। प्रात: 10.30 बजे वार्ड 29 सूरज नगर, 11 बजे कार्तिक चौक जगदीश मंदिर, 11.30 बजे वार्ड 10, 12बजे वार्ड 7 के पटेल नगर में बालिकाओं का पूजन करेंगे।