पुलिस से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार आरोपित नगर क्षेत्र की अलग-अलग दुकानों में सामान खरीदने के लिए 100-100 रुपये के नकली नोट देकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा था। इस पर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम तत्काल घड़ी चौक के पास घेराबंदी कर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से कुल 100 रुपये के 46 नकली नोट बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित को थाने लाकर पूछ-ताछ कर रही है। प्ररंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित नकली नोटों के जरिए बाजार में अवैध लेन-देन फैलाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि नकली नोट कहां से आए और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क ताे सक्रिय नहीं है। फिलहाल बरामद नकली नोटों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।