बिलासपुर में शिवलिंग के साथ छेड़छाड़,आरोपित युवक गिरफ्तार

सरकंडा थाना पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपित युवक का नाम अशरफ खान है। आरोप है कि उसने अशोक नगर के दुर्गा मंदिर में स्थित शिवलिंग के साथ मुस्लिम युवक ने शिवलिंग के साथ किया अमर्यादित आचरण किया है। जिसकी खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से नाराज लोगों ने मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज लोगों को समझाइश दी। तब जाकर मामला शांत हुआ। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया।